बिना पैरों के दिव्यांग लड़की ने किया स्टेज पर दिल जीतने वाला डांस, उसके जज्बे का हर कोई हो गया मुरीद (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिना पैरों के लड़की स्टेज पर दिल जीत लेने वाला डांस करती है. उसके जबरदस्त परफॉर्मेंस को देख लोग भी उसके मुरीद हो गए हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार हमें ऐसे प्रेरणादायी वीडियो (Inspirational Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनसे कुछ न कुछ सीख मिलती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग लड़की का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बिना पैरों के लड़की स्टेज पर दिल जीत लेने वाला डांस करती है. उसके जबरदस्त परफॉर्मेंस को देख लोग भी उसके मुरीद हो गए हैं. वीडियो में दिख रही लड़की का नाम दुर्गा है, जो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर की रहने वाली है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पैर न होने के बावजूद यह लड़की पूरे जोश और जज्बे के साथ डांस कर रही है. वीडियो को @NarendraNeer007 ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- उड़ान के लिए पंख नहीं हौसला चाहिए... बिना पैरों के डांस कर रही बुरहानपुर की छोटी सी बच्ची.
देखें वीडियो-
उड़ान के लिए पंख नहीं हौसला चाहिए... बिना पैरों के डांस कर रही बुरहानपुर की छोटी सी बच्ची...@ChouhanShivraj#burhanpur #durga #news #newsupdate pic.twitter.com/1VYmW89Fro
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) December 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

