Viral Video: कुत्तों से बचने के लिए एटीएम में घुसा हिरण, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक हिरण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिरण रिहायशी इलाके में पहुंचने के बाद कुत्तों से अपनी जान बचाने के लिए एटीएम में घुस जाता है.
Viral Video: कई बार भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर जंगली जानवर (Wild Animals) आसपास की इंसानी बस्तियों में दाखिल हो जाते हैं, जहां उनका सामना इलाके के आवारा कुत्तों (Stray Dogs) से हो जाता है. इंसानों के इलाके में दाखिल होने के बाद जहां कई जानवर लोगों के बीच दहशत फैला देते हैं तो कुछ जानवरों की जान खुद ही संकट में फंस जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हिरण (Deer) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हिरण रिहायशी इलाके में पहुंचने के बाद कुत्तों से अपनी जान बचाने के लिए एटीएम (ATM) में घुस जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरण एटीएम में बंद है और वो काफी डरा हुआ है, वहीं बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज साफ सुनाई दे रही है. इस वीडियो को नरेंद्र सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
देखें वीडियो-
एटीएम में फंसा हिरण...#Trending #TrendingNow #Viral pic.twitter.com/uFglfcnIRU
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) December 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

