Viral Video: मुंबई के लोकल ट्रेन में जानलेवा स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सेवरी स्टेशन का वीडियो
मुंबई के सेवरी स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. वह लोकल ट्रेन का हैंडल पकड़कर प्लेटफार्म पर सरक रहा है.
Viral Video: मुंबई के सेवरी स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. वह लोकल ट्रेन का हैंडल पकड़कर प्लेटफार्म पर सरक रहा है. इस दौरान उसे देखकर अन्य यात्री हैरान रह जाते हैं. जैसे ही प्लेटफॉर्म खत्म होता है शख्स ट्रेन के अंदर घुस जाता है. अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने बताया कि यह वीडियो 2 साल पुराना है. वहीं दूसरे ने लिखा कि यह जानलेवा है. हालांकि, मुंबई के लोकल ट्रेन में अक्सर इस तरह के मामले देखे जाते हैं. जरूरी है कि पुलिस ऐसी हरकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे, जिससे किसी तरह का कोई दुर्घटना न हो.
मुंबई के लोकल ट्रेन में जानलेवा स्टंट
#WATCH: Mumbai Man Performs Dangerous Stunt, Glides On Platform Holding Local Train Handle At Sewri Station#MumbaiLocal #LocalTrain #Stunt #ViralVideo #RailwayStation #MumbaiNews pic.twitter.com/ymMVxuivUW
— TIMES NOW (@TimesNow) July 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

