खौफनाक मंजर! अचानक फटी धरी और देखते ही देखते उसमें समा गए 5 लोग, Viral Video में देखें कुदरत का कहर
सोशल मीडिया पर कुदरत के कहर का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अचानक से धरती फटती है और देखते ही देखते उसमें पांच लोग बाइक सहित समा जाते हैं.
Viral Video: कुदरत (Nature) कभी अपने चमत्कार से लोगों को हैरान करती है तो कभी कहर बरपा कर अपना विकराल रूप भी दिखाती है. इसी कडी में सोशल मीडिया (Social Media) पर कुदरत के कहर का एक खौफनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अचानक से धरती फटती है और देखते ही देखते उसमें पांच लोग बाइक (Bike) सहित समा जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 5 लोग एक गैरेज के पास खड़े होकर बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं होता है कि अगले ही पल उनके साथ क्या होने वाला है. बातचीत के दौरान अचानक से धरती फट जाती है और ये सभी लोग उसमें समा जाते हैं.
हालांकि इस वीडियो को अगर गौर से देखेंगे तो समझ आएगा कि ये सभी जिस जगह पर खड़े थे वो पहले से काफी क्रैक थी. ऐसे में मुमकिन है कि उस जगह पर जब ये सभी खड़े हुए तो टूटी हुई जमीन उनका भार संभाल नहीं पाई और वो फट गई, जिसके चलते सभी लोग उसमें गिर गए.
देखें वीडियो-
Wait for it pic.twitter.com/JSxPXSVsX5
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) June 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

