वायरल

कपल को लगा कि घर के नीचे से आ रही है सांप की आवाजें, लेकिन असलियत देख उड़ गए उनके होश (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर के नीचे से हिसहिसाने की आवाजें सुनकर पहले तो कपल को लगा कि शायद कोई सांप छुपा होगा, लेकिन जब वो मौके पर पहुंचे तो असलियत देखकर उनके होश ही उड़ गए.

कपल को लगा कि घर के नीचे से आ रही है सांप की आवाजें, लेकिन असलियत देख उड़ गए उनके होश (Watch Viral Video)
भालू को देख उड़े कपल के होश (Photo Credits: Instagram)

Bear Viral Video: घर को हर कोई अपना सबसे सुरक्षित स्थान मानता है, जहां वो आराम से न सिर्फ रहता है, बल्कि उसे किसी भी चीज का भय नहीं रहता है. हालांकि जब कोई जंगली जानवर (Wild Animals) या कोई जहरीला जीव घर में दाखिल हो जाता है तो घर भी असुरक्षित हो जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें घर के नीचे से हिसहिसाने की आवाजें सुनकर पहले तो कपल को लगा कि शायद कोई सांप छुपा होगा, लेकिन जब वो मौके पर पहुंचे तो असलियत देखकर उनके होश ही उड़ गए.

अजीबो-गरीब आवाजें सुनने के बाद कपल ने घर के निचले हिस्से से बांस की मदद से सांप को निकालने का फैसला किया, लेकिन सांप की जगह जब भालू वहां से निकला तो डर के मारे कपल वहां से भागने पर मजबूर हो गया. भालू ने भी उन पर धावा बोल दिया, जिसके बाद किसी तरह से कपल भागकर अपनी जान बचाता दिखा. यह भी पढ़ें: Bear or Human? दो पैरों पर खड़े सन बियर का वीडियो वायरल होने के बाद चीनी जू ने भालू के 'भेष में इंसान' होने से किया इनकार, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nature Clips (@natureinclips)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).