देश

Daksh Chaudhary Viral Video: फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार के बाद 'कंटेंट क्रिएटर' ने अयोध्या के मतदाताओं को दी गालियां, गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर दक्ष चौधरी और उनके साथी अन्नू चौधरी को यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों पर अयोध्या में बीजेपी प्रत्याशी की हार के बाद वहां के मतदाताओं को गाली देने का आरोप है.

Daksh Chaudhary Viral Video: फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी की हार के बाद 'कंटेंट क्रिएटर' ने अयोध्या के मतदाताओं को दी गालियां, गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Photo Credit- X

Daksh Chaudhary Viral Video: सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर दक्ष चौधरी और उनके साथी अन्नू चौधरी को यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों पर अयोध्या में बीजेपी प्रत्याशी की हार के बाद वहां के मतदाताओं को गाली देने का आरोप है. दोनों आरोपियों ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अयोध्या के लाखों मतदाताओं को कोसते और भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं. अब दक्ष और अन्रू चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले, दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के लिए दक्ष चौधरी को हिरासत में लिया जा चुका है.

बीजेपी की हार के बाद 'कंटेंट क्रिएटर' ने अयोध्या के मतदाताओं को दी गालियां

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).