Viral Video: महिला सिपाही वर्षा राठी ने वर्दी में बनाया 'बोल्ड' वीडियो, अब UP पुलिस ने की कार्रवाई
वर्षा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर वह किसी स्टार से कम नहीं हैं. वर्षा के इंस्टाग्राम पर एक लाख 32 हजार फॉलोवर्स हैं.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) में तैनात यूपी पुलिस की महिला सिपाही वर्षा राठी (Constable Varsha Rathi) इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं. वर्षा सोशल मीडिया पर रील्स बनाती हैं. इंस्टाग्राम पर वर्षा के लाखों फॉलोवर्स हैं, जो उनके वीडियोज (Varsha Rathi Instagram Reels) देखते हैं और पसंद करते हैं. लेकिन, वर्दी में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाना और उसे शेयर करना वर्षा के लिए अब मुसीबत बन गया है. यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है.
जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही वर्षा राठी 2015-16 बैच की महिला सिपाही है. वर्षा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर वह किसी स्टार से कम नहीं हैं. वर्षा के इंस्टाग्राम पर एक लाख 32 हजार फॉलोवर्स हैं. वर्षा अपने इंस्टाग्राम पर अब तक 239 पोस्ट कर चुकी हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर varsharathi10 नाम से बनाए गए अपने अकाउंट पर वर्षा राठी के रील्स की भरमार है. महिला सिपाही वर्षा घर और ऑफिस में कई स्थानों पर फिल्मी डायलॉग और गानों पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती है. कई पोस्ट वर्षा के ऑन ड्यूटी वर्दी में भी बनाई हैं.
➡️अमरोहा पुलिस पर इंस्टाग्राम रील का खुमार
➡️फिल्मीं गानों पर वीडियो बनाती दिख रही महिला सिपाही
➡️सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिला कॉन्स्टेबल के वीडियो
➡️अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात है महिला सिपाही वर्षा राठी#UP #Amroha @Uppolice @amrohapolice pic.twitter.com/NgK07FvYdU
— India News UP/UK (@IndiaNewsUP_UK) September 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

