चमकदार दरवाजे में खुद को देख कंफ्यूज हुई भेड़, किया हुआ ऐसा... Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
इंटरनेट पर एक भेड़ का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चमकदार दरवाजे में खुद को देखकर भेड़ कन्फ्यूज हो जाती है और खुद को दूसरी भेड़ समझकर उस पर अटैक करने लगती है.
Sheep Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हैरान करने वाले और हंसाने-गुदगुदाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक भेड़ (Sheep) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चमकदार दरवाजे में खुद को देखकर भेड़ कन्फ्यूज हो जाती है और खुद को दूसरी भेड़ समझकर उस पर अटैक करने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के चमकदार दरवाजे में जब भेड़ खुद को देखती है और दूसरी भेड़ समझकर उससे भिड़ जाती है. भेड़ कुछ कदम पीछे लेकर तेजी से दरवाजे पर आकर उसे टक्कर मारती है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर makasar_info नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

