CM Siddaramaiah Dancing: सीएम सिद्धारमैया ने हम्पी में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों के साथ किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हम्पी में कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य करते नजर आए. कलाकारों के साथ उनके नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
CM Siddaramaiah Dancing Viral Video: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) हम्पी (Hampi) में कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग (Department of Kannada & culture) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य करते नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ कार्यक्रम में शिरकत की, बल्कि मंच पर कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया. इस दौरान कलाकारों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था.
आपको बता दें कि बीते दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कुछ ठीक नहीं है. ऐसे में सिद्धारमैया ने कहा कि वो ही पूरे पांच साल तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, उनके इस बयान से कर्नाटक के सियासि गलियारे में खलबली मच गई है. यह भी पढ़ें: कांग्रेस की अंदरूनी कलह: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृह मंत्री परमेश्वर के साथ किया डिनर, शिवकुमार को रखा बाहर
देखें वीडियो-
Chief Minister Siddaramaiah Ji danced with artists at an event organised by Department of Kannada & culture in Hampi.
He rocked 🔥 pic.twitter.com/k3D9gB1dAj
— Shantanu (@shaandelhite) November 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

