वायरल

Chocolate Panipuri With Ice Cream: इस शख्स ने आइसक्रीम से बनाई चॉकलेट पानीपुरी, फ़ूड लवर्स ने कहा 'शर्म करो', देखें वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहे अजीबोगरीब फूड वीडियो से देसी फ़ूड लवर्स लगातार नाराज हैं. फैंटा मैगी, चॉकलेट ऑमलेट, पिज्जा वड़ा पाव, और कई फ़ूड एक्सपेरिमेंट ने लोगों को हैरान कर दिया है. भले ही देसी खाने के शौकीन इन अजीबोगरीब खाने के कॉम्बिनेशन से थक गए हों, फिर भी स्ट्रीट वेंडर अपना एक्सपेरिमेंट करना जारी रखते हैं...

Chocolate Panipuri With Ice Cream: इस शख्स ने आइसक्रीम से बनाई चॉकलेट पानीपुरी, फ़ूड लवर्स ने कहा 'शर्म करो', देखें वीडियो
Chocolate Panipuri With Ice Cream (Photo: Instagram)

इंटरनेट पर वायरल हो रहे अजीबोगरीब फूड वीडियो से देसी फ़ूड लवर्स लगातार नाराज हैं. फैंटा मैगी, चॉकलेट ऑमलेट, पिज्जा वड़ा पाव, और कई फ़ूड एक्सपेरिमेंट ने लोगों को हैरान कर दिया है. भले ही देसी खाने के शौकीन इन अजीबोगरीब खाने के कॉम्बिनेशन से थक गए हों, फिर भी स्ट्रीट वेंडर अपना एक्सपेरिमेंट करना जारी रखते हैं. लेटेस्ट वायरल वीडियो में, एक ट्रीट वेंडर ने दो सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों को मिलाकर एक भयानक फ़ूड तैयार किया. यह भी पढ़ें: Jalebi With Aloo Sabzi: फ़ूड ब्लॉगर ने आलू की सब्जी के साथ खायी जलेबी, लोगों ने कहा- बहुत ही घटिया, देखें वीडियो

वायरल फूड वीडियो में, स्ट्रीट फूड वेंडर ने एक डिश पर चॉकलेट से ढकी पूरियां, एक स्मैश ओरियो कुकी और वेनिला आइसक्रीम टॉपिंग की. उसने उस पर चाकलेट सीरप छिड़का और ऊपर से दो चाकलेट छिड़के. इंटरनेट यूजर्स 'चॉकलेट पानीपुरी' को स्वीकार नहीं कर सके और इसे भयावह बताया. वायरल फूड वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “चाट लवर्स के लिए ये यम्मी फ्यूजन डेजर्ट! चॉकलेट पानीपुरी.”

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).