VIDEO: खाने में लहसुन प्याज का तड़का लगाने पर बवाल, कांवड़ियों ने ढाबे में की जमकर तोड़फोड़; यूपी के मुजफ्फरनजर से सामने आया वीडियो
यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने एक ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की है. आरोप है कि उन्हें प्याज और लहसुन वाला खाना परोसा गया था. जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को कावड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद आ रहा था.
Muzaffarnagar Viral Video: यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने एक ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की है. आरोप है कि उन्हें प्याज और लहसुन वाला खाना परोसा गया था. जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को कावड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद आ रहा था. इसी दौरान वह दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर ताऊ होक्के वाले ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके. उन्होंने बिना प्याज-लहसुन का खाना ऑर्डर किया था, लेकिन गलती से उन्हें लहसुन और प्याज वाला खाना परोस दिया गया. इससे नाराज होकर वह भड़क गए और हंगामा करना शुरु कर दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले का शांत कराया और कावड़ियों को आगे की यात्रा के लिए भेज दिया. वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
खाने में लहसुन प्याज का तड़का लगाने पर बवाल
UP : हरिद्वार से कुछ कांवड़िए गंगाजल लेकर लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर में प्रमोद कुमार के रेस्टोरेंट पर रुके। खाने में कारीगर के प्याज का छोंक लगाने पर कांवड़िए भड़क गए। रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। मामला कल का है। pic.twitter.com/rMEOL6gFPE
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 20, 2024
कांवड़ियों ने ढाबे में की जमकर तोड़फोड़
In UP's Muzaffarnagar, Kanwariyas resorted to vandalism at a dhaba after they were served food with onion and garlic in it. pic.twitter.com/Ys2HxApi6C
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

