Celebrating Divorce Gone Wrong: तलाक का जश्न मनाना शख्स को पड़ा भारी, ‘ब्रिज स्विंगिंग’ के दौरान ऊंचाई से गिरने पर टूटी गर्दन
ब्राजील में एक शख्स की किस्मत ने उस वक्त यूटर्न ले लिया, जब तलाक का जश्न मनाने के लिए वह बंजी जंपिंग जैसी गतिविधि ब्रिज स्विंगिंग करने के लिए चला गया, लेकिन इसके दौरान रस्सी टूट गई और शख्स करीब 70 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी गर्दन टूट गई.
Celebrating Divorce Gone Wrong: ब्राजील (Brazil) में एक शख्स की किस्मत ने उस वक्त यूटर्न ले लिया, जब तलाक का जश्न मनाने के लिए वह बंजी जंपिंग जैसी गतिविधि ब्रिज स्विंगिंग (Bridge Swinging) करने के लिए चला गया, लेकिन इसके दौरान रस्सी टूट गई और शख्स करीब 70 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी गर्दन टूट गई. बताया जा रहा है 11 फरवरी 2023 को ब्राजील के कौम्पो मैग्रो (Campo Magro) में लागोआ अजुल (Lagoa Azul) (ब्लू लैगून) में गिरने से राफेल डॉस सैंटोस टोस्टा (Rafael dos Santos Tosta) नाम के 22 वर्षीय शख्स की गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूट गई.
इस घटना के तीन महीने बाद राफेल ने कगा कि वो हमेशा से एक शांत व्यक्ति रहा है, लेकिन हाल ही में चीजें बदल गई. शख्स ने कहा कि तलाक के बाद वो हर संभव तरीके से जीवन का आनंद लेना चाहता था और वो बहुत सारी चीजें कर रहा था, वो अपने जीवन को बिल्कुल भी महत्व नहीं दे रहा था. घटना के कई महीने बाद भी राफेल का इलाज जारी है. यह भी पढ़ें: Father In Law Beats Son In Law With Chappal: दहेज में मांगी मोटरसाइकिल तो ससुर ने दामाद की कर दी चप्पल से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
देखें पोस्ट-
A man's luck in Brazil took a U-turn when he went 'bridge swinging,' an activity that is similar to bungee jumping, to celebrate his divorce but instead ended up plunging nearly 70 feet and breaking his neck when the rope snapped.
The 22-year-old named Rafael dos Santos Tosta… pic.twitter.com/15h37Rzfrn
— truth. (@thetruthin) May 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

