वायरल

नन्हे बंदर को अपने बच्चे की तरह सीने से लगाकर घूमती दिखी बिल्ली मौसी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

बंदर के बच्चे को अपने सीने से लगाकर घूमती एक बिल्ली का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नन्हे बंदर को बिल्ली इस तरह से खुद से चिपकाए हुए है, जैसे कि वो उसका अपना बच्चा हो.

नन्हे बंदर को अपने बच्चे की तरह सीने से लगाकर घूमती दिखी बिल्ली मौसी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
बंदर के बच्चे को लेकर घूमती बिल्ली (Photo Credits: X)

Viral Video: बंदर के बच्चे (Baby Monkey) को अपने सीने से लगाकर घूमती एक बिल्ली (Cat) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. नन्हे बंदर को बिल्ली इस तरह से खुद से चिपकाए हुए है, जैसे कि वो उसका अपना बच्चा हो. बताया जा रहा कि बिल्ली ने बंदर के जिस बच्चे को अपने बच्चे की तरह सीने से लगाया है वो महज 8 महीने का है और अबू नाम के इस नन्हे बंदर ने अपने माता-पिता को खो दिया है. यह अस्थायी हो या न हो, लेकिन बिल्ली ने उसे गोद ले लिया और बंदर को बिल्ली के पेट से कसकर चिपका हुआ देखा गया. इस तरह के एक से अधिक मामले उन क्षेत्रों में देखे गए हैं, जहां दोनों प्रजातियां रहती हैं. वीडियो को @rainmaker1973 नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: सीढ़ियों से गिरने वाला था छोटा बच्चा, तभी पालतू बिल्ली ने आकर ऐसे की उसकी रक्षा

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).