स्टैच्यू की गोद में आराम से लेट गई बिल्ली, इंसान समझकर जताने लगी प्यार, Viral Video जीत लेगा दिल
सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को जीतने वाला एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली स्टैच्यू की गोद में जाकर लेट जाती है. उसे ऐसा लगता है कि स्टैच्यू एक इंसान है और वो उससे प्यार जताने लगती है.
Cat Adrable Viral Video: हर किसी को प्यार की जरूरत होती है, भले ही वो इंसान या जानवर ही क्यों नह हो? ऐसा ही खास रिश्ता इंसान और उनके पालतू जानवरों के बीच देखने को मिलता है, क्योंकि इंसान जहां अपने पालतू जानवरों से प्यार करता है तो बदले में जानवर भी अपने मालिक पर अपनी जान छिड़कता है. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों के दिलों को जीतने वाला एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली (Cat) स्टैच्यू (Statue) की गोद में जाकर लेट जाती है. उसे ऐसा लगता है कि स्टैच्यू एक इंसान है और वो उससे प्यार जताने लगती है.
इस वीडियो को buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.1M व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बिल्ली मौसी बड़े प्यार से स्टैच्यू की गोद में लेटी है और वो इंसान समझकर बार-बार स्टैच्यू से प्यार जता रही है. इस मनमोहक वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
Sometimes you just need a hug.. pic.twitter.com/ZrUuuyM9SW
— Buitengebieden (@buitengebieden) June 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

