मरने का नाटक कर हिरण ने बनाया चीते और लकड़बग्घे को बेवकूफ, जानवर की एक्टिंग के कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक चालाक हिरण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी समझदारी और जबरदस्त एक्टिंग से खूंखार चीते और लकड़बग्घे को बेवकूफ बना देता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चालाक हिरण (Deer) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपनी समझदारी और जबरदस्त एक्टिंग से खूंखार चीते (Cheetah) और लकड़बग्घे (Hyena) को बेवकूफ बना देता है. दरअसल, हिरण शिकारी चीते और लकड़बग्घ से बचने के लिए मरने की एक्टिंग करता है. सबसे पहले हिरण के पास एक चीता पहुंचता है, तभी वहां लकड़बग्घा आ जाता है, जिसे देखकर चीता वहां से निकल जाता है. हिरण को देखने के बाद लकड़बग्घा चीते को हड़काने के लिए उसके पास पहुंचता है, इतने में मौका देखकर हिरण वहां से भाग निकलता है.
इस वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ‘ऑस्कर जाता है’ इस वीडियो को अब तक 1.8M व्यूज मिल चुके हैं. जानवर की समझदारी और उसकी एक्टिंग को देखकर लोग हिरण की जमकर सराहना कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
The Oscar goes to... pic.twitter.com/6GIOUKCSgm
— Figen (@TheFigen_) January 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

