वायरल

Bride Stuck In Lift: विवाह स्थल के लिए जा रही दुल्हन लिफ्ट में फंसी, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर (Watch Video)

अपने विवाह स्थल जा रही एक दुल्हन सोमवार की रात मुंबई से सटे भायंदर इलाके में दो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने आवासीय भवन की लिफ्ट मं फंस गई. करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने उन्हें बाहर निकाला.

Bride Stuck In Lift: विवाह स्थल के लिए जा रही दुल्हन लिफ्ट में फंसी, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर (Watch Video)
लिफ्ट में फंसी दुल्हन (Photo Credits: Twitter)

Bride Stuck In Lift: अपने विवाह स्थल (Wedding Venue) जा रही एक दुल्हन (Bride) सोमवार की रात मुंबई (Mumbai)  से सटे भायंदर (Bhayander) इलाके में दो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने आवासीय भवन की लिफ्ट (Lift) में फंस गई. करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) ने उन्हें बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बटन दबाते ही लिफ्ट ऊपर की ओर चली गई, लेकिन बीच में फंस गई, जिससे दुल्हन समेत बाकी लिफ्ट में फंसे बाकी लोग घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे. इसके बाद उन्होंने मीरा-भायंदर नगर निगम के फायर ब्रिगेड को फोन किया और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).