वायरल

बहादुर बंदर! शेर की पीठ पर सवार होकर उठाया सैर-सपाटे का लुत्फ, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहादुर बंदर जंगल के राजा शेर की पीठ पर सवार होकर सैर-सपाटे का लुत्फ उठाता दिख रहा है.

बहादुर बंदर! शेर की पीठ पर सवार होकर उठाया सैर-सपाटे का लुत्फ, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
बंदर ने की शेर की सवारी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगल के राजा शेर (King of Forest) की एक दहाड़ सुनकर जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच दहशत पैदा हो जाती है. शेर (Lion) के सामने किसी भी जानवर के टिकने की हिम्मत नहीं हो पाती है, ऐसे में भला कोई शेर की सवारी की सोच भी कैसे सकता है? इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बहादुर बंदर (Monkey) जंगल के राजा शेर की पीठ पर सवार होकर सैर-सपाटे का लुत्फ उठाता दिख रहा है. बंदर बेफिक्र होकर शेर की सवारी करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है. इस वीडियो को @DrVivekBindra ने शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- कुछ कर गुजरने का जज्बा आपको शेर की सवारी भी करवा सकता है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).