वायरल

ब्रांड न्यू कार का सोसायटी में हुआ ऐसा स्वागत, Viral Video देख अपना माथा पकड़ लेगें आप

एक बेहद ही मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक सोसायटी के भीतर एक ब्रैंड न्यू कार का वेलकम होता है, लेकिन कार कुछ इस अंदाज में सोसायटी के भीतर आती है कि नजारा देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेगें.

ब्रांड न्यू कार का सोसायटी में हुआ ऐसा स्वागत, Viral Video देख अपना माथा पकड़ लेगें आप
सोसायटी में कार की गजब एंट्री (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक बेहद ही मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक सोसायटी के भीतर एक ब्रैंड न्यू कार (Brand New Car) का वेलकम होता है, लेकिन कार कुछ इस अंदाज में सोसायटी के भीतर आती है कि नजारा देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेगें. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सोसायटी के गेट को पूरा खोलता है, जिसके कुछ देर बाद एक कार गेट से अंदर एंट्री करती है, लेकिन वो कार कुछ इस तरह से आती है कि पार्किंग में खड़ी कई बाइकों पर चढ़ जाती है. कई बाइक्स पर चढ़ते हुए कार आधी पलट जाती है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).