वायरल

लिफ्ट में लगे बटन पर लड़के ने किया पेशाब, अगले ही पल उसके साथ हो गया ऐसा कांड (Watch Viral Video)

इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें लिफ्ट के अंदर लगे बटन पर लड़का पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि उसकी इस शरारत के तुरंत बाद उसके साथ ऐसा कांड हो जाता है.

लिफ्ट में लगे बटन पर लड़के ने किया पेशाब, अगले ही पल उसके साथ हो गया ऐसा कांड (Watch Viral Video)
लिफ्ट के बटन पर लड़के ने किया पेशाब (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें लिफ्ट (Lift) के अंदर लगे बटन पर लड़का पेशाब (Urine) करता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि उसकी इस शरारत के तुरंत बाद उसके साथ ऐसा कांड हो जाता है, जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि उसे उसके कर्मों का फल तुरंत मिल गया. लड़के की हरकत लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का लिफ्ट में खड़ा है और शरारत करते हुए लड़का लिफ्ट में लगी बटन पर पेशाब करना शुरु कर देता है. पेशाब करने के बाद लड़का अपने फ्लोर पर जाने को तैयार होता है, लेकिन यूरिन की वजह से लिफ्ट के बटन बोर्ड में गड़बड़ी हो जाती है और उससे चिंगारी निकलने लगती है. यह देखते ही लड़का घबरा जाता है और यहां-वहां भागने लगता है. लिफ्ट के बटन से चिंगारी निकलते देख लड़का बुरी तरह से घबरा जाता है. यह भी पढ़ें: झरने के ऊपर से स्टंट करने की कोशिश कर रही थी महिला, डाइव मारने के चक्कर में गिरी मुंह के बल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).