वायरल

ऑटो रिक्शा ने खोया अपना आपा, बिना ड्राइवर के ही बीच सड़क पर लगा डाले कई चक्कर (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर ऑटो का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ी ऑटो रिक्शा अचानक बिना ड्राइवर के ही चलने लगती है और बीच सड़क पर कई चक्कर लगाती है.

ऑटो रिक्शा ने खोया अपना आपा, बिना ड्राइवर के ही बीच सड़क पर लगा डाले कई चक्कर (Watch Viral Video)
अपने आप चलने लगी ऑटो रिक्शा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सड़क पर आपने ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा जैसे वाहनों को चलते हुए तो देखा ही होगा, जिन्हें किसी न किसी ड्राइवर द्वारा चलाया जाता है, लेकिन क्या आपने बिना ड्राइवर के किसी वाहन को सड़क के चक्कर लगाते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर ऑटो (Auto) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ी ऑटो रिक्शा अचानक बिना ड्राइवर के ही चलने लगती है और बीच सड़क पर कई चक्कर लगाती है. इस वीडियो को @s_afreen7 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक ऑटो ने खोया अपना आपा. बिना ड्राइवर के ही लगा डाले कई चक्कर, लोगों ने बहुत कोशिश की बेकाबू ऑटो को काबू में करने की. शुक्र है कोई हादसा नहीं हुआ... टार्जन द वंडर ऑटो... इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मुझे लगता है कि टेस्ला का ऑटो है यार... वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- लगता है सवारी न मिलने से पगला गया है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).