Viral Video: चीन में गड्ढों से भरी एक सड़क पर गाड़ियों के जंप करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो गुजरात का है. इसका खुलासा करते हुए मंत्री हर्ष संघवी ने 'एक्स' पर लिखा कि यह एक फर्जी वीडियो है, जिसे गुजरात की छवि को धूमिल करने के लिए जानबूझकर फैलाया जा रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह की गलत सूचना फैलाना अस्वीकार्य है. हम गुजरात के प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के जानबूझकर किए गए प्रयासों के खिलाफ हैं. मंत्री हर्ष संघवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गड्ढों से भरी सड़क पर गाड़ियों के जंप करने का वीडियो वायरल

मंत्री हर्ष संघवी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)