नदी पर नहा रहे लोगों पर गुस्साए हाथी ने किया अटैक, जान बचाने के लिए कपड़े छोड़ भागने पर हुए मजबूर (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर हाथी के गुस्से का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी पर नहा रहे लोगों को देख अचानक हाथी को गुस्सा आ जाता है और वो हमलावर हो जाता है. ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए लोग अपने कपड़े वहीं छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
Elephant Viral Video: बेशक हाथियों (Elephants) की गिनती जंगल के समझदार और पारिवारिक जानवरों में होती है, लेकिन इस विशालकाय जानवर (Giant Animal) को हल्के में लेना भारी भी पड़ सकता है. जब हाथियों को गुस्सा आता है तो वो किसी की परवाह नहीं करते हैं और जमकर उत्पाद मचाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथी के गुस्से (Angry Elephant) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नदी पर नहा रहे लोगों को देख अचानक हाथी को गुस्सा आ जाता है और वो हमला करने के लिए दौड़ते हुए उनके पास आता है. ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए लोग अपने कपड़े वहीं छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तराखंड का है. इस वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स ने बताया कि कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर के करीब स्थित खोह नदी में ये लोग नहाने के लिए आए थे, उस दौरान हाथी ने उन्हें दौड़ा लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से हाथी को अपने पास आते देख नदी में नहा रहे लोगों की हालत खराब हो जाती है और वो अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगते हैं. यह भी पढ़ें: गुस्सैल हाथी ने सड़क पर किया तांडव, किनारे खड़ी बाइक को गेंद की तरह हवा में उछालकर फेंका (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
नदी में नहा रहे लोगों को
हाथी ने दौड़ा दौड़ा कर भगाया 🦣
कोटद्वार कें सिद्धबली मंदिर कें पास खोह नदी में नहा रहें लोगों की जान पर उस समय बन आई ज़ब टस्कर हाथी नें उन्हें नदी सें दौड़ा दिया.
📍#kotdwar #Uttarakhand #India 🇮🇳 #TheHimalyanClub pic.twitter.com/rjMKDJ3sbz
— The Himalyan Club 🇮🇳 (@HimalyanClub) June 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

