वायरल

Viral Video: पहले शख्स को खूब दौड़ाया, फिर गुस्साए सांड ने किया जानलेवा हमला, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल

शख्स पर सांड के हमले का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें पहले तो सांड शख्स को खूब दौड़ाता है और उसके बाद उस पर जानलेवा हमला करता है.

Viral Video: पहले शख्स को खूब दौड़ाया, फिर गुस्साए सांड ने किया जानलेवा हमला, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल
सांड ने किया शख्स पर जानलेवा हमला (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Medis) पर आए दिन सांड (Bull) के हमलों के दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में शख्स पर सांड के हमले का एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें पहले तो सांड शख्स को खूब दौड़ाता है और उसके बाद उस पर जानलेवा हमला करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक सांड गुस्से में आकर शख्स के पीछे दौड़ता है, फिर अगले ही पल वो उसके पास पहुंच जाता है और उसे जमीन पर पटक कर उसपर हमला करता है. तभी शख्स को बचाने के लिए दूसरे लोग वाहन पर सवार होकर आते हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सांड के हमले का चौंकाने वाला वीडियो. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- शुरुआत जितना भयावह था आखिर में जाकर टॉम एंड जेरी टाइफ फनी मोमेंट हो गया, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- आखिर में जो हुआ उसे देखकर मैं अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा. यह भी पढ़ें: Bull Attack Video: रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला पर सांड ने किया अटैक, बचाने आये बच्चे को भी मारा, देखें भयानक वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Earth Reels (@earth.reel)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).