वायरल

Alexa in Elevator: एलिवेटर में एलेक्सा ने की शख्स की सॉलिड बेइज्जती, ठहाके लगाकर हंसने लगे लोग (Watch Viral Video)

क्या आपने किसी एलिवेटर में एलेक्सा देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एलिवेटर में एलेक्सा का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एलेक्सा पर शख्स के सवाल करने से उसकी सॉलिड बेइज्जती होती है. एलेक्सा ऐसे-ऐसे जवाब देती है कि वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं.

Alexa in Elevator: एलिवेटर में एलेक्सा ने की शख्स की सॉलिड बेइज्जती, ठहाके लगाकर हंसने लगे लोग (Watch Viral Video)
एलेक्सा ने की शख्स की बेइज्जती (Photo Credits: Instagram)

Alexa in Elevator Funny Video: आजकल अधिकांश लोग अपने घरों में एलेक्सा (Alexa) का इस्तेमाल कर रहे हैं जो लोगों के लिए काफी मददगार है. घरों के अलावा लोगों के मोबाइल फोन में भी एलेक्सा फीचर्स पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने किसी एलिवेटर में एलेक्सा (Alexa In Elevator) देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एलिवेटर में एलेक्सा का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एलेक्सा पर शख्स के सवाल करने से उसकी सॉलिड बेइज्जती होती है. एलेक्सा ऐसे-ऐसे जवाब देती है कि वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. इस वीडियो को nauhtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- गजब बेइज्जती है... इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).