वायरल

Viral Video: शिकार करने के बाद हिरण को घसीटकर जंगल की तरफ ले जाते दिखे बाघ, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से शिकारी बाघ और उसका शिकार बने हिरण का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी बाघ ने हिरण का शिकार किया है और अपने ताजा शिकार को घसीटते हुए वो जंगल के भीतर ले जा रहा है.

Viral Video: शिकार करने के बाद हिरण को घसीटकर जंगल की तरफ ले जाते दिखे बाघ, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
हिरण को घसीटकर ले जाता बाघ (Photo Credits: X)

Viral Video: तेंदुआ, बाघ और शेर जैसे शिकारी जानवर अक्सर अपने से कमजोर जानवरों का शिकार करते हैं. ये तेज रफ्तार और अपने शिकार करने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन शिकारियों के चंगुल में फंसने के बाद शिकार का बचना बेहद मुश्किल माना जाता है, क्योंकि ये उसका काम तमाम करके ही दम लेते हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) से शिकारी बाघ (Tiger) और उसका शिकार बने हिरण (Deer) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शिकारी बाघ ने हिरण का शिकार किया है और अपने ताजा शिकार को घसीटते हुए वो जंगल के भीतर ले जा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बाघ शिकार करने के बाद हिरण को अपने जबड़े से घसीटते हुए जंगल की तरफ ले जा रहा है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं, जिसे @TrKanha नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है और शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 10.9k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगली कुत्ते ने किया हिरण पर खतरनाक हमला, बचने के लिए जानवर ने अपनाया यह रास्ता

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).