वायरल

मालिक की मौत के बाद बछड़े ने किया उसका अंतिम संस्कार, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

वायरल हो रहे वीडियो मालिक की मौत पर बछड़ा इस कदर दुखी हो जाता है कि उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की मौत पर बछड़ा उससे आखिरी बार मिलने के लिए न सिर्फ श्मशान घाट पहुंच गया, बल्कि उसी ने उसका अंतिम संस्कार भी किया.

मालिक की मौत के बाद बछड़े ने किया उसका अंतिम संस्कार, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
बछड़े ने किया मालिक का अंति संस्कार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जानवरों (Animals) और इंसानों (Humans) की दोस्ती का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मालिक की मौत पर बछड़ा इस कदर दुखी हो जाता है कि उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की मौत पर बछड़ा उससे आखिरी बार मिलने के लिए न सिर्फ श्मशान घाट पहुंच गया, बल्कि उसी ने उसका अंतिम संस्कार (Last Rite) भी किया. बताया जा रहा है कि यह घटना झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र की है. मालिक के जाने के गम में विलाम करके बछड़े को देख वहां मौजूद लोग भी काफी भावुक नजर आए.

देखें वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).