रस्सी खींचने के खेल में बच्चों की मदद करता दिखा कुत्ता, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
एक कुत्ते का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रस्सी खींचने के खेल में कुत्ता कुछ बच्चों की मदद करता दिख रहा है. एक तरफ की लाइन में रस्सी खींच रहे बच्चों में सबसे आखिरी वाले बच्चे को पकड़कर कुत्ता भी रस्सी खींचने में उनकी मदद करता दिखाई दे रहा है.
Viral Video: इंसानों (Humans) और कुत्तों (Dogs) में हमेशा से ही अच्छी दोस्ती रही है. खासकर पालतू कुत्ते (Pet Dog) अक्सर अपने मालिक और उसके परिवार के प्रति वफादारी निभाते हैं. इतना ही नहीं वक्त आने पर वो अपने मालिक के लिए जान की बाजी तक लगाने को तैयार रहते हैं. अगर बात खेल-कूद की हो तो उसमें वो भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं. एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें रस्सी खींचने के खेल (Rope Pulling Game) में कुत्ता (Dog) कुछ बच्चों की मदद करता दिख रहा है. एक तरफ की लाइन में रस्सी खींच रहे बच्चों में सबसे आखिरी वाले बच्चे को पकड़कर कुत्ता भी रस्सी खींचने में उनकी मदद करता दिखाई दे रहा है. यह मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.5M व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Tem gente que finge que quer ajudar mas só que te fud#er mesmo. pic.twitter.com/Loi3cjZ4Ln
— Mais Ácido 🍄 (@MaisAcido) August 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

