वायरल

Viral Video: रात के अंधेरे में सैकड़ों लड़कबग्घों के बीच से बेखौफ होकर गुजरी महिला, नजारा देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रात के अंधेरे में सैकड़ों लकड़बग्घों के बीच से बेखौफ होकर गुजरती हुई दिखाई दे रही है.

Viral Video: रात के अंधेरे में सैकड़ों लड़कबग्घों के बीच से बेखौफ होकर गुजरी महिला, नजारा देख उड़े लोगों के होश
लकड़बग्घों के बीच से गुजरी महिला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े हैरान करने वाले नजारे देखने को मिलते हैं. वैसे तो लोग खूंखार जंगली जानवरों के सामने जाने से बचते हैं और जानवर भी इंसानों से दूरी बनाए रखना ही पसंद करते हैं. हालांकि कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब इंसानों और जानवरों का आमना-सामना हो जाता है. ऐसी स्थिति में इंसानों को सामने देखकर जानवर उन पर हमला करने की कोशिश करते हैं, जबकि इंसान खुद की जान बचाने की जद्दोजहद में लग जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला (Woman) रात के अंधेरे में सैकड़ों लकड़बग्घों (Hyenas) के बीच से बेखौफ होकर गुजरती हुई दिखाई दे रही है.

इस वीडियो को @OnlyBangersEth नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 142.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस नजारे को देखकर लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. कुछ यूजर्स जहां महिला को खतरो का खिलाड़ी बता रहे हैं तो कई लोग उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Elephants Fight Video: दो विशालकाय हाथियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, फिर जो हुआ... देखकर हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पानी और लकड़ी लेकर जंगल के रास्ते से गुजरती है. रात के अंधेरे में वहां पर सैकड़ों लकड़बग्घे नजर आ रहे हैं, बावजूद इसके महिला उनसे डरे बगैर उनके बीच से होकर गुजरती है. महिला को अपने बीच से जाते देख लकड़बग्घे भी शांत रहते हैं और उस पर हमला करने की कोशिश नहीं करते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).