बड़े से केक पर टूट पड़ा छोटा सा बच्चा, फिर दिया ऐसा क्यूट रिएक्शन, Viral Video ने जीता सबका दिल
एक छोटे से बच्चे का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा बड़े से केक पर टूट पड़ता है. बच्चा पूरे केक को पकड़कर उसे खाने लगता है, जिससे केक उसके मुंह, हाथ और शरीर पर लग जाता है.
Child Cute Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर बच्चों से जुड़े कई क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें उनकी क्यूटनेस देखते ही बनती है. इसी कड़ी में एक छोटे से बच्चे का दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा बड़े से केक (Cake) पर टूट पड़ता है. बच्चा पूरे केक को पकड़कर उसे खाने लगता है, जिससे केक उसके मुंह, हाथ और शरीर पर लग जाता है. केक खाने के बाद बच्चा ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देख यूजर्स अपना दिल हार रहे हैं. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- फाइनली जब आपका डायट खत्म हो जाए. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: अचानक डांस करने लगा पहली बार चलने की कोशिश करने वाला बच्चा, Viral Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल
देखें वीडियो-
When your diet is finally over.
— Figen (@TheFigen_) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

