खूंखार जानवर की मौजूदगी से बेखबर होकर पेड़ पर चढ़ रहा था शख्स, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जंगल में एक पेड़ पर शख्स चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन पेड़ के ऊपर एक खतरनाक जानवर उस पर हमला करने के लिए घात लगाए बैठा है.
Cougar Viral Video: जंगल में रहने वाले ज्यादातर जानवरों (Animals) को इंसानों के लिए घातक माना जाता है, जबकि कई जीव इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Viral Video) में जंगल में एक पेड़ पर शख्स चढ़ता (Man Climbs on Tree) हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन शख्स को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे वो इस बात से बिल्कुल भी अनजान है कि पेड़ के ऊपर एक खतरनाक जानवर उसका इंतजार कर रहा है. वायरल रहे वीडियो में पेड़ पर चढ़ते शख्स की नजर जब उस जानवर पर पड़ती है तो वो चिल्लाने लगता है, लेकिन कौगर (Cougar) जानवर बिना डरे पेड़ पर खड़े होकर उस पर अटैक करने की तैयारी में दिखाई देता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

