घर के गार्डन में रखे बाथटम में जमकर मस्ती करती दिखी छोटी बच्ची, क्यूटनेस ने जीता सबका दिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची घर के गार्डन में रखे बाथटब में जमकर मस्ती करती दिख रही है. उसकी क्यूटनेस पर लोग फिदा हो गए हैं.
Viral Video: बचपन तो आखिर बचपन होता है, क्योंकि ये कभी वापस लौटकर नहीं आता है. बड़े होने के बाद जब भी कोई बच्चों को मस्ती करते हुए देखता है तो उन्हें अपना बचपना याद आ जाता है, इसलिए सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों से जुड़े क्यूट वीडियो भी खूब पसंद किए जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक छोटी सी बच्ची का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्ची घर के गार्डन में रखे बाथटब (Bathtub) में जमकर मस्ती करती दिख रही है. बच्ची कभी बाथटब से बाहर आती है तो कभी उसमें फिर से छलांग लगाती है. बच्ची की इस क्यूट अटखेलियों को देख लोग उसपर अपना दिल हार रहे हैं.
इस वीडियो को @Enezator नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बेबी एन्जॉइंग लाइफ... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.8 मिलियन व्यूज और 57.5k लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: नन्हे शेर ने पहली बार की दहाड़ने की कोशिश, छोटे शावक की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
baby enjoying life pic.twitter.com/dItNBG1QPK
— Enezator (@Enezator) September 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

