नाव पर मजे कर रहा था युवतियों का ग्रुप, रील बनाने के दौरान एक गलती के चलते नदी में बह गई युवती (Watch Viral Video)
वायरल वीडियो में कुछ युवतियां नाव में मस्ती करती नजर आ रही हैं, तभी उनमें से एक युवती रील्स बनाने के चक्कर में नाव के छोर पर आ जाती है, उसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वो सीधे नदी में गिर जाती है,
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में अधिकांश लोगों में अगर किसी चीज का क्रेज देखने को मिलता है तो वो है रील्स (Reels) और शॉर्ट वीडियोज (Short Videos) का. यही वजह है कि लोग रील्स बनाने के चक्कर में कई बार अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां नाव (Boat) में मस्ती करती नजर आ रही हैं, तभी उनमें से एक युवती रील्स बनाने के चक्कर में नाव के छोर पर आ जाती है, उसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वो सीधे नदी में गिर जाती है, जिससे देखते ही देखते सारा मजा किरकिरा हो जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर onemoretimeibiza नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये महिला अगली बार कभी वीडियो बनाने से पहले सौ बार सोचेगी, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- लोग आजकल रील्स के पीछे बुरी तरह से पागल है. यह भी पढ़ें: Stunt Accident Viral Video: जानलेवा स्टंटबाजी के दौरान हादसा, बीच सड़क पर फिसली बाइक, वीडियो में देखें कैसे धड़ाम से गिरे 2 युवक
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

