जमीनी चक्रवात से टकराया तेज गति से घूम रहा बादल, देखें आसमानी आफत का हैरान करने वाला Viral Video
इन दिनों सोशल मीडिया पर आसमानी आफत का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बादलों के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है.
Viral Video: तेज बारिश (Rain) और तूफान (Cyclone) के दौरान कई बार आकाशीय बिजली गिरने के वीडियो सामने आ चुके हैं. आकाशीय बिजली गिरने से कई बार हादसे हो चुके हैं और लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर आसमानी आफत का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बादलों के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि इस तरह के बादल टॉरनेडो उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में खूब देखने को मिलते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से घूमते हुए बादल से पूंछ जैसा बादल निकलता है और वो जमीनी बवंडर में जाकर मिल जाता है. इस डरावने मंजर को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: Lightning Strike: ओडिशा में अचानक एक दुकान पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, चार घायल
देखें वीडियो-
Incredible close up video of a tornado forming.pic.twitter.com/7Cw3bXplQP
— Wonder of Science (@wonderofscience) July 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

