Viral Video: जूकीपर को काटने की कोशिश कर रहा था 9 फीट लंबा सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल
एक विशालकाय सांप द्वारा जूकीपर पर हमला करने की कोशिश करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 9 फुट लंबा सांप चिड़ियाघर की देखभाल करने वाले शख्स को काटने की कोशिश करता नजर आ रहा है.
Viral Video: सांपों (Snakes) से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, जिनमें से कई वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस बीच एक विशालकाय सांप (Giant Snake) द्वारा जूकीपर (Zoo Keeper) पर हमला करने की कोशिश करने का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें करीब 9 फुट लंबा सांप चिड़ियाघर (Zoo) की देखभाल करने वाले शख्स को काटने की कोशिश करता नजर आ रहा है. अमेरिकी यूट्यूबर और रेप्टाइल जू के संस्थापक जे ब्रेवर ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो करीब 9 फुट लंबे रैट स्नेक को संभालने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि सांप उन पर अटैक करने की कोशिश कर रहा है.
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि दुनिया के सबसे बड़े रैट स्नेक में से एक 9 फीट का लंबा सांप मुझे पुश कर रहा है, जिसे किल्ड रैट स्नेक कहा जाता है. ये अपने शिकार को चबाने के लिए जाने जाते हैं. इस प्रजाति के सांपों में हल्का जहर होता है. ये सभी सतहों पर काफी तेज होता हैं, और पेड़ों व पानी से गुजरते हुए ये दक्षिण एशियाई सांपों को खाते हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

