Ram Navami 2023: राम नवमी पर दो नन्हे भक्तों ने किया श्रीराम का गुणगान, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
दो नन्हे भक्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें केसरी रंग के कपड़े पहनकर दो नन्हे रामभक्त भगवान का गुणगान करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है.
Ram Navami 2023: आज यानी 30 मार्च 2023 को देशभर में राम नवमी (Ram Navami) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम (Bhagwan Ram) के जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. इस अवसर पर भगवान श्रीराम के गुणगान किए जा रहे हैं. ऐसे में दो नन्हे भक्तों का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें केसरी रंग के कपड़े पहनकर दो नन्हे रामभक्त (Ram Bhakt) भगवान का गुणगान करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें राम नवमी के साथ ही आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का समापन हो रहा है.
देखें वीडियो-
नन्हे राम भक्त।🙏 pic.twitter.com/YyDd4eJtmm
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

