अनकेता में एकता की मिसाल! सांगली में मीर साहब दरगाह के पास पहुंचा जुलूस, तो मुस्लिम भाइयों के लिए गणेश मंडलों ने बजाया खास गीत (Watch Video)
महाराष्ट्र के सांगली से दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो अनेकता में एकता का जबरदस्त उदाहरण पेश कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जुलूस मिरज में मीर साहब दरगाह के पास पहुंचा तो गणेश मंडलों ने मुस्लिम भाइयों के लिए ‘भर दे झोली मेरी या मोहम्मद’ गाना बजाया, जिस पर हर कोई झूमता नजर आया.
Hindu-Muslim Unity: देश भर में गणेशोत्सव (Ganesh Utsav) की धूम मची हुई है और हर कोई गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) का भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से स्वागत किया. इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली (Sangli) से दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो अनेकता में एकता (Unity in Diversity) का जबरदस्त उदाहरण पेश कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जुलूस मिरज में मीर साहब दरगाह के पास पहुंचा तो गणेश मंडलों ने मुस्लिम भाइयों के लिए ‘भर दे झोली मेरी या मोहम्मद’ गाना बजाया, जिस पर हर कोई झूमता नजर आया. सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण पेश करने वाला यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
देखें वीडियो-
आपल्या मिरजेतील मीरसाहेब दर्गाहजवळ मिरवणूक आल्यानंतर गणेश मंडळांनी लावलेले गीत. सामजिक सलोखा जपण्याचा आदर्श मिरजेतील गणेश मंडळं घालून देताहेत.#एकभारत #मिरज #सांगली https://t.co/MGw84chcpK
— 𝕐𝕖𝕝𝕝𝕠𝕨 ℂ𝕚𝕥𝕪💛 (@SangliProud) September 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

