देश

Madhya Pradesh Shocker: स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के दौरान एक युवक के पैर से लगी दुसरे के मूंह पर चोट; डूबने से लड़के की मौत, रतलाम की घटना -Watch Video

एक स्विमिंग पुल में एक लापरवाही से किसी दुसरे की जान चली गई है. मध्यप्रदेश के रतलाम में डॉल्फिन स्विमिंग पुल में एक युवक पुल में छलांग लगा रहा था, इस दौरान उसका पैर एक दुसरे लड़के के मूंह पर लगा और वह बेहोश होकर पानी में डूब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

Madhya Pradesh Shocker: स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के दौरान एक युवक के पैर से लगी दुसरे के मूंह पर चोट; डूबने से लड़के की मौत, रतलाम की घटना -Watch Video
Credit -Twitter X

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक शॉक करनेवाली घटना सामने आई है. यह घटना रतलाम के डॉल्फिन स्विमिंग पूल की है. जिसमें एक लड़के  की पूल में डूबे से मौत हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते है की एक युवक स्विमिंग पुल में छलांग लगा रहा है और छलांग लगाते समय ही पूल के पास बैठे एक दुसरे लड़के के मूंह पर उसका पैर लग जाता है और लड़का सीधे स्विमिंग पूल में डूब जाता है और उसकी अंदर ही मौत हो जाती है. लड़के को निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया. मृतक लड़के का नाम अनिकेत तिवारी बताया जा रहा है.  अनिकेत के मुंह पर दुसरे युवक का पैर लगने की वजह से अनिकेत बेहोश होकर पूल में गिर गया और उसकी मौत हो गई. इसमें युवक के साथ-साथ स्विमिंग पूल प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई है. यह भी पढ़े :5 People Drowned In The River: बेगुसराय के सिमरिया गंगा घाट में डूबकर 5 लोगों की मौत-Video

देखें वीडियो :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).