देश

West Bengal: क्लासरूम में बंदूक लेकर घुसा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Video)

West Bengal: क्लासरूम में बंदूक लेकर घुसा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Video)
Malda Video | Photo: ANI

मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बंदूकधारी ने मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल की एक कक्षा में छात्रों को बंधक बनाने की कोशिश की. आरोपी देब बल्लभ बंदूक लेकर क्लास में घुसा और छात्रों को धमकाने लगा. घटना एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है. बंदूकधारी आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया. घटना में किसी को चोट नहीं आई. पुलिस जांच चल रही है.

एसपी मालदा प्रदीप कुमार यादव ने बताया, 'हमें सूचना मिली थी कि कोई स्कूल में घुसा है. बाद में पता चला कि उसके पास हथियार थे. हमने उसके साथ बातचीत की और बिना किसी हताहत के उसे गिरफ्तार कर लिया. ऐसा लगता है कि उसने अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर अपनी पत्नी के साथ कुछ पारिवारिक समस्या के कारण यह कार्रवाई की है जिसे हम सत्यापित करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).