Bengal Municipal Elections: पश्चिम बंगाल में स्थानीय निकाय चुनाव शुरू, 4 नगर निगमों हो रही वोटिंग
उत्तर 24 परगना जिले के बिधानगर, हुगली के चंदननगर नगर निगम, आसनसोल नगर निगम, और उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी नगर निगम में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है.
Bengal Municipal Elections 2022, 12 फरवरी: पश्चिम बंगाल में आज 4 नगर निगमों के चुनाव हो रहे हैं. उत्तर 24 परगना जिले के बिधानगर, हुगली के चंदननगर नगर निगम, आसनसोल नगर निगम, और उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी नगर निगम में सुबह 7 बजे से वोटिंग (Voting) शुरू हो गई है. पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही है. विधाननगर में 41 वार्ड, सिलीगुड़ी में 47 वार्ड, चंदननगर में 33 वार्ड और आसनसोल में 106 वार्ड पर वोटिंग की जा रही है.
पश्चिम बंगाल: हुगली में स्थानीय निकाय चुनाव शुरू हुआ। तस्वीरें चंदन नगर इलाके की हैं। pic.twitter.com/E2GhVmPoO1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 07:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

