देश

Nupur Sharma: कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, समन के बाद भी नहीं हुई हाजिर

कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इससे पहले उन्हें एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह उनके सामने पेश नहीं हुई तथा उन्होंने और समय मांगा है

Nupur Sharma: कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, समन के बाद भी नहीं हुई हाजिर
नुपुर शर्मा (Photo Credits: Facebook)

Look Out Notice against Nupur Sharma: पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस (Look Out Notice)  जारी किया है. कोलकाता पुलिस के अनुसार नुपूर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें इससे पहले उसे एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थानों में पेश होने के लिए कहा गया था. लेकिन वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुई. हालांकि, वह उनके सामने पेश नहीं हुईं और उन्होंने और समय मांगा.

बता दें कि पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी देने के बाद देश ही नहीं दुनियाभर के कई देशों में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध शुरू हो गया था. जो अभी भी जारी है. लोगों की मांग है कि पुलिस नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करे.  विवादित बयान मामले में नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र समेत कई कई राज्यों में केस दर्ज हैं. जिसमें पश्कोचिम बंगाल का कोललकाता भी है.

नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).