देश

Watermelon Safe To Eat! तरबूज खाने के लिए सुरक्षित, कश्मीर में फैली अफवाहों पर सरकार ने लगाया विराम

तरबूज को लेकर लोगों में डर पैदा करने वाली अफवाहों के बाद कश्मीर घाटी के सभी जिलों से तरबूज के नमूने लिए गए थे. उन्होंने बताया कि आज आए परीक्षण के नतीजों में तरबूज को खाने के लिए सुरक्षित पाया गया है.

Watermelon Safe To Eat! तरबूज खाने के लिए सुरक्षित, कश्मीर में फैली अफवाहों पर सरकार ने लगाया विराम

श्रीनगर- हाल ही में तरबूज को लेकर फैलाई गई अफवाहों के बीच शनिवार को अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तरबूज खाना पूरी तरह सुरक्षित है. जम्मू और कश्मीर औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन की उपायुक्त शगुफ्ता जमाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि तरबूज को लेकर लोगों में डर पैदा करने वाली अफवाहों के बाद कश्मीर घाटी के सभी जिलों से तरबूज के नमूने लिए गए थे. उन्होंने बताया कि आज आए परीक्षण के नतीजों में तरबूज को खाने के लिए सुरक्षित पाया गया है.

जलाल ने कहा, "परीक्षण रिपोर्ट में कोई भी नुकसानदेह चीज नहीं पाई गई है और हम लोगों से अपील करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान ना दें." उन्होंने यह भी बताया कि तरबूज कोई मौसमी फल नहीं है. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जमाल ने कहा कि इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).