देश

West Bengal Violence: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- BJP दंगा भड़काने के लिए लोगों को किराए पर लाती... (Watch Video)

पश्चिम बंगला में राम नवमी के बाद भड़की हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे.

West Bengal Violence: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- BJP दंगा भड़काने के लिए लोगों को किराए पर लाती... (Watch Video)
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo: Twitter)

West Bengal Violence: पश्चिम बंगला में राम नवमी के बाद भड़की हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे. ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते. दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है. हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है, भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लाते है.

सीएम ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि क्या आप नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तमलुक की घटनाएं भूल गए? आज सीपएम बड़ी-बड़ी बातें करती है, आज सीपीएम से ही सीख कर भाजपा ये यह रास्ता चुना है. वहीं इससे पहले संजय राउत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी जहां-जहां हार सकती है. वहां वह एक साजिश के तरह दंगा भड़का रही है. ताकि वह वहां पर चुनाव जीत सके.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).