देश

PM Modi Roadshow: दिल्ली में BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले PM मोदी ने किया रोड शो, भारी संख्या शामिल हुए कार्यकर्ता- Watch Video

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है वहीं पीएम मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले दिल्ली में रोड शो किया जिसमें भारी संख्या पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए.

PM Modi Roadshow: दिल्ली में BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले PM मोदी ने किया रोड शो, भारी संख्या शामिल हुए कार्यकर्ता- Watch Video
पीएम मोदी (Photo Credits PTI)

PM Modi Roadshow: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में पीएम मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महासचिव भी मौजूद हैं. वहीं पीएम मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले दिल्ली में रोड शो किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रोड शो पटेल चौक से संसद मार्ग तक किया.  जिसमें भारी संख्या पार्टी के कार्यकर्ता और  आम लोग शामिल हुए.

बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक की औपचारिक शुरूआत नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में चल रहा ही है. दो दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी सरकार के सभी मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महासचिव एवं प्रदेश संगठन सचिव, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के नेता प्रतिपक्ष सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2023 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).