Budget 2023: बजट से पहले वित्त मंत्रालय में 'हलवा समारोह' का आयोजन, FM निर्मला सीतारमण ने बांटा हलवा (Watch Video)
दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित 'हलवा समारोह' में भाग लिया.
दिल्ली: देश का बजट आने में कुछ दिन का समय रह गया है. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman)ने केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित 'हलवा समारोह' में भाग लिया. इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड, वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. परंपरागत रूप से बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने से पहले यह समारोह आयोजित किया जाता है. बजट से पहले हलवा समारोह मनाने की परंपरा रही है. वित्त मंत्री एक फरवरी को 2023-24 का बजट पेश करेंगी. 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, जानें बजट सत्र से जुड़े रोचक तथ्य और इतिहास.
26 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हलवा बांटकर बजट डॉक्युमेंट्स को आखिरी रुप दिया है. 2 साल बाद एक बार फिर से बजट तैयार करने से पहले हलवा सेरेमनी मनाई गई है. इस दौरान वित्त मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे.
#WATCH दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित 'हलवा समारोह' में भाग लिया। pic.twitter.com/sAEIXdyEj4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
The final stage of the Budget preparation process for Union Budget 2023-24 commenced with the Halwa ceremony in the presence of Union Finance & Corporate Affairs Minister Smt. @nsitharaman, here today.
Read more ➡️ https://t.co/jFz9sLN5Iv
(1/5) pic.twitter.com/3Rd3n8bCET
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) January 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

