देश

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी कतार

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के लिए मतदान शुरू हो चुका है. वोटिंग करने के लिए मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिए है. कुछ तस्वीरें दिल्ली के मटियाला गांव मतदान केंद्र की सामने आई है. मतदान के लिए लोग मतदान केंद्र पर कतार में लगे दिखे

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी कतार

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के लिए मतदान शुरू हो चुका है. वोटिंग करने के लिए मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिए है. कुछ तस्वीरें दिल्ली के मटियाला गांव मतदान केंद्र की सामने आई है. मतदान के लिए लोग मतदान केंद्र पर कतार में लगे दिखे. बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. जिन वोटों की 7 दिसंबर को की जाएगी.

बता दें कि दिल्ली निकाय चुनावों में तीन प्रमुख पार्टियां- आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं. निकाय चुनावों के लिए कुल 2,021 उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारियों के पास नामांकन पत्र दाखिल किया है. निर्दलीय उम्मीदवार सबसे अधिक - 507 उम्मीदवार हैं, उसके बाद आप के 492 उम्मीदवार हैं.

भाजपा के 423 उम्मीदवार, कांग्रेस के 334, बहुजन समाज पार्टी के 149, जनता दल-युनाइटेड के 31, एआईएमआईएम के 20 और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. करीब 1.46 करोड़ लोग वोट डालने के पात्र हैं.

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 08:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).