देश

VIDEO: गुजरात दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जामनगर के द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपने दो दिवसीय दौर के लिए गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने जामनगर के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की.

VIDEO: गुजरात दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जामनगर के द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Photo Credits: Twitter)

Video: केंद्रीय गृहमंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को अपने दो दिवसीय दौर के लिए गुजरात (Gujarat) पहुंचे, जहां उन्होंने जामनगर (Jamnagar) के द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) में पूजा-अर्चना की. अमित शाह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे मंदिर में विधि-विधान से पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि अपने इस दौरे के दौरान वे ओखा में नेशनल अकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग के स्थायी कैंपस की नींव रखेंगे, इसके साथ ही वे कच्छ के जाखऊ तट पर बनी बीएसएफ की पांच चौकियों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. द्वारका के बाद अमित शाह अहमदाबाद और गांधीनगर भी जाएंगे. साथ ही कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यह भी पढ़ें: Amit Shah Gujarat Visit: अमित शाह आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).