Truck Dragged Scooty Video: महोबा जिले के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बाबा और नाती को कुचल दिया. हादसे के दौरान ट्रक में फंसी स्कूटी और नाती को चालक दो किलोमीटर तक घसीटता रहा. बाबा और नाती की मौके पर मौत हो गई. हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है.

दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन रोकने की बजाय रफ्तार और बढ़ा दी. 2 किलोमीटर तक स्कूटी व मासूम को घसीटते जा रहे ट्रक को किड़ारी फाटक के पास ग्रामीणों ने रोक लिया. ग्रामीणों ने ट्रक रोका, तो चालक कूदकर भाग निकला. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बाबा और नाती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)