Video: यमुना नदी में फटी इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन, पानी के बीच उठने लगा धुंआ, यूपी के बागपत की घटना
उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) से एक वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है यमुना नदी के बीच में ही गैस पाइपलाइन फट गई.
उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) से एक वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है यमुना नदी के बीच में ही गैस पाइपलाइन फट गई. घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उसी समय कुछ लोग वहां मौजूद थे, जिन्होंने इसका वीडियो बना दिया. बागपत में यमुना नदी उफान पर है. यहां नदी के बीच से इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन गुजरती है. बुधवार को गैस पाइपलाइन बागपत जिले के जागोस गांव के बीच में फट गई. पाइपलाइन फटने से नदी के पानी के बीच धुंआ से उठने लगा. इससे आसपास के जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
#WATCH | Baghpat, Uttar Pradesh: Indian Oil's gas pipeline bursts in the middle of Yamuna in the Jagos village of Baghpat district. pic.twitter.com/33wwVSm54Y
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

