VIDEO: कोई देश के झंडे, सुरक्षा व संपत्ति से साथ खिलवाड़ करेगा, तो जेल जाएगा, लोकसभा में गरजे अमित शाह
लोकसभा में 3 नए क्रिमिनल बिल पास हो गए हैं. आपराधिक संशोधन विधेयकों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार पहली बार आतंकवाद की व्याख्या करने जा रही है, इसके साथ ही राजद्रोह को देशद्रोह में बदला जा रहा है.
लोकसभा में 3 नए क्रिमिनल बिल पास हो गए हैं. आपराधिक संशोधन विधेयकों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि मोदी सरकार पहली बार आतंकवाद की व्याख्या करने जा रही है, इसके साथ ही राजद्रोह को देशद्रोह में बदला जा रहा है. उन्होंने कहा कि 'सरकार के खिलाफ कोई कुछ भी कहे, मगर कोई देश के झंडे, सुरक्षा व संपत्ति से साथ खिलवाड़ करेगा, तो वह जेल जायेगा.'
गृहमंत्री ने कहा कि इसके बाद इस बिल में मानव अधिकारों से जुड़े कानूनों और देश की सुरक्षा से संबंधित कानूनों को प्राथमिकता दी गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि राजद्रोह कानून को अब खत्म कर दिया गया है, नए कानून में अब देशद्रोह होगा. यह केवल देश के खिलाफ बोलने वालों पर लागू होगा. गृह मंत्री ने बताया कि राजद्रोह कानून अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था. इसके तहत तिलक महाराज, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानी, हमारे नायक साल सालों साल जेल में रखे गए. राजद्रोह की धारा, 124(क) को अब पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है.
सरकार के खिलाफ कोई कुछ भी कहे, मगर कोई देश के झंडे, सुरक्षा व संपत्ति से साथ खिलवाड़ करेगा, तो वह जेल जायेगा।#NayeBharatKeNayeKanoon pic.twitter.com/IrQOxyjMKr
— Amit Shah (@AmitShah) December 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

