देश

Video: "कैटरीना कैफ पुरानी हो गई है, हेमा मालिनी के गालों की तरह चिकनी रोड बनाएंगे", भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का विवादित बयान, देखें वीडियो

भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जबेरा में आने वाली सड़कों की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के "चिकने गालों" से करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया है. हिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Video:
Dharmendra Singh Lodhi (Photo Credit: News 24/ Hema Malini)

भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जबेरा में आने वाली सड़कों की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के "चिकने गालों" से करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया है. हिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसकी विपक्षी कांग्रेस ने आलोचना की है. दरअसल, यह वीडियो दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के कलेहरा का है. विधायक लोधी कलेहरा में सड़क निर्माण के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में गये थे. यह भी पढ़ें: VIDEO: आई लव यू बोलना मनचले को पड़ा भारी, लड़कियों ने चप्पल से कर दी धुनाई, पिटाई का VIDEO वायरल

इस दौरान, सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में नई सड़कों का वादा किया है, जो "हेमा मालिनी के गालों जितनी चिकनी" होंगी. तभी विधायक ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि कौन सी हीरोइन अब अच्छा काम कर रही है तो दर्शकों में से एक शख्स ने कैटरीना कैफ का नाम बताया. इस पर विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि ''कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में बूढ़ी हो गई हैं.''

देखें वीडियो:

विपक्षी कांग्रेस ने इसे मशहूर अभिनेत्री और अल्पसंख्यकों का अपमान बताया. संबोधित करते हुए लोधी ने अपने साथ मौजूद सड़क विभाग के इंजीनियर को बुलाकर पूछा कि सड़क निर्माण कब शुरू होगा. इसके बाद विधायक ने ठेकेदार को जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर सड़क का काम शुरू करने को कहा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).